रायबरेली, नवम्बर 21 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। गुरबख्शगंज थाने पर तैनात चौकीदार का शव उसके ही जानवरों के बाड़े में फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l अटौरा बुजुर्ग चौकी के पूरे बजरंगबली मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले देवनाथ पुत्र स्व. कल्लू गुरबख्शगंज थाने पर चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। बीते शुक्रवार को परिवार में तिलक समारोह था, जिसमें वह शामिल रहा। शनिवार सुबह उसका शव जानवरों के बाड़े में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के बेटे श्रीलाल ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी थे और लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे, जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति ठीक...