रायबरेली, जुलाई 18 -- Raebareli News: रेलकोच संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुवावा गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना 15 जुलाई की रात की बताई जा रही है। परिवार के रिश्तेदारी में होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और फिर कमरों के ताले तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित रेलवे कर्मचारी लाल बहादुर यादव ने बताया कि उक्त मकान में उनके बड़े बेटे राघव यादव और बहू रहते हैं, जबकि वह स्वयं गांव में ही दूसरे मकान में निवास करते हैं। घटना के समय राघव यादव और उनकी पत्नी रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार सुबह खेत की ओर जाते समय उनकी नजर मकान के टूटे हुए मुख्य गेट पर पड़ी। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति के साथ घर के अंदर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और...