रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव के रहने वाले बसंतलाल की गांव के करीब छेदी का पुरवा गांव के पास सूची-खरौली मार्ग के किनारे किराने की दुकान है। बीते गुरुवार रात चोरों ने दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो दुकान के अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन बरामद किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: झुनकी चौक में चोरों ने जनरल स्टोर की दीवार तोड़कर की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...