Raebareli News: चोरी की शिकायत करने पर पीड़ित की पत्नी को भेजा जेल
रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। बीते शनिवार को हुई लाखों की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल शिकायतकर्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए आभूषण भी बरामद किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पुरनशाहपुर मजरे किशुनदासपुर गांव में बीती 24 अक्टूबर की रात गांव के अर्जुन यादव ने पुलिस को घर में 28 लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी चोरी होने की सूचना दी थी। मौके पर सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी व कोतवाल मनबोध तिवारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इसके अलावा डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए थे। जांच के दौरान पुलिस को अर्जुन की पत्नी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.