Raebareli News: चोट लगने के कारण हुई थी विवाहिता की मौत,केस दर्ज
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा गांव की रहने वाली विवाहिता की बीते बुधवार को छत से कूदने पर इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। नवविवाहिता की मौत मामले में पीएम रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। इस पर मृतका के पिता महादेव वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास ससुर और जेठ, जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बीते बुधवार की देर रात करीब दो बजे बारी खेड़ा गांव के रहने वाले अतुल वर्मा उर्फ राजू की पत्नी 22 वर्षीय पत्नी राखी का ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह चीखती चिल्लाती पड़ोसी के मकान के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने की पुष्टि होने पर पिता ने केस दर्ज कराया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.