रायबरेली, अगस्त 25 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बढ़ रहे चेचक के कहर के बीच एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग चपेट में आ गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उक्त लोगों के साथ गांव के अन्य लोगों का टीकाकरण कराए जाने की मांग की है। वहीं बारिश के बाद लगातार क्षेत्र में बढ़ रहे बीमारियों के कहर से ग्रामीण दहशत में है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त गांव नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। गदागंज क्षेत्र के पूरे संभर मजरे धूता गांव में बड़ी चेचक का गंभीर प्रकोप का मामला सामने आया है। जहां पर परिवार के आधा दर्जन लोग इस बीमारी की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।पीड़ित परिवार के विकास चंदतिवारी (39), दिवस (7), संस्कार (6) और सौम्या (4) समेत कुल छह लोग पिछले एक महीने से...