रायबरेली, अगस्त 7 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन चालक की लापरवाही से पलट गई। हादसे के बाद वैन में सवार स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के साथ राहगीरों की मदद से वैन के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। स्कूल वैन के दुर्घनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंच गए। एआरटीओ की तहरीर पर वाहन और स्कूल संचालक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्कूल वैन छात्रों को लेकर बीकरगढ़ गांव स्थित शिव शिक्षा निकेतन स्कूल जा रही थी। इसी बीच वैन ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर क्षेत्र के बीकरगढ़ तिराहे के पास पहुंची कि अचानक वैन चालक की लापरवाही के चलते पुलिया से टक...