रायबरेली, सितम्बर 2 -- Raebareli News: शिवगढ़ संवाददाता l औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बछरावा स्थित शिवगढ़ में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है l पहले चरण में 32 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ट्रेडों में दाखिला ले लिया है l कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने बताया कि पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हुई है, जो 4 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिनों में भी प्रवेश प्रक्रिया चलती रहेगी । प्रधानाचार्य ने इच्छुक छात्रों से तय समय में दाखिला लेने की अपील की है। इस मौके पर प्रशिक्षक शशांक शेखर, वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र कुमार शर्मा, कार्यदेशक विजय गोपाल त्रिपाठी और अनुदेशक इंतखाब हुसैन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: सातवें दिन 120 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...