Raebareli News: चार माह बाद कब्र से निकलवाया गया मृतक का शव, हत्या की आशंका
रायबरेली, अगस्त 18 -- Raebareli News: महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र में करीब चार माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई राजेश शिल्पकार (40) की मौत के मामले में मंगलवार को प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां लखराजी उर्फ दुरुपता ने अपने पुत्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए न्यायालय में वाद दायर कर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की थी। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रमईडीह निवासी लखराजी उर्फ दुरुपता ने बताया कि उनका पुत्र राजेश शिल्पकार बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र की काशीराम आवास कॉलोनी में रहता था। एक अप्रैल 2026 की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बताया गया कि राजेश के साथ उसके कुछ रिश्तेदार भी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.