रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: शिवगढ़,संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर पागल सियार ने हमला कर दिया। इससे पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। गांव के लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े तो लोगों की जान बची। सियार के हमले से जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उन्हें डॉक्टर एंटी रेबीज इंजेक्शन की पहली खुराक लगाई। वहीं सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रोशन पाल ने सियार को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वह नहीं मिला। इससे गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ ढेकवा में पागल सियार के आशंकित हमले से डरे लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर साथ चलते है। पागल सियार के हमले से गांव के रहने वाले भरत, ध्यानू पाण्डेय, विवेक, नजीर, हौसिला, नबी, मोनू, दया व राहुल सिंह आदि ने...