रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: लालगंज संवाददाता। क्षेत्र के बेलहनी ग्रामीण फीडर की विद्युत आपूर्ति शनिवार को करीब चार घंटे तक ब्रेकडाउन रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर लगभग 2:15 बजे लाइन फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जो शाम करीब 6:15 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बहाल हो सकी। इस दौरान क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी कारखानों का कामकाज ठप रहा। वहीं बिजली पर निर्भर किसानों के ट्यूबवेल और समरसेबल पंप भी बंद पड़े रहे, जिससे धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हुआ। क्षेत्र के अधिकांश गांव असिंचित हैं और यहां नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह ट्यूबवेल और समरसेबल पंपों पर निर्भर हैं। चार घंटे तक बिजली न मिलने से खेतों में पानी नहीं पहुंच सका, जिससे धान की रोपाई कर रहे किसानों को काफी दिक्कतो...