रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: सलोन। क्षेत्र के सांडा सैदन गांव निवासी 13 वर्षीय अमित पटेल की मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अमित सोमवार रात खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे चारपाई पर चढ़े जहरीले सांप ने उसे डस लिया था। अमित अपने ननिहाल में नानी के साथ रहता था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...