रायबरेली, जुलाई 14 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के सरायं सहिजन गांव निवासी राजन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार को उसकी चाचा से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान चाचा व उनके दो बेटों ने गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई पत्नी मधु को भी मारापीटा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...