Raebareli News: घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी
रायबरेली, अगस्त 30 -- Raebareli News: शिवगढ़। थाना क्षेत्र के सैमरगंज मजरे भौसी गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी पार कर दिया। पीड़ित रामादेवी ने बताया कि वह और उसके पति सुरेश कुमार छत पर लेटे थे और उसकी सास गया देवी व अन्य घर के लोग अंदर सो रहे थे। इसी बीच सुबह पांच बजे नींद खुली तो देखा ऊपर से जीने के दरवाजे खुले थे। उन्होंने बताया कि जब नीचे आकर देखा तो कमरे के अंदर रखे दो बक्सों के ताले टूटे थे। बक्से में रखी नकदी व जेवरात को चोरों ने पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.