Raebareli News: घर से मजदूरी के लिए निकला युवक गायब
रायबरेली, नवम्बर 5 -- Raebareli News: सरेनी (रायबरेली) संवाददाता। दस दिन पहले मजदूरी करने जाने को कहकर निकला मजदूर अभी तक घर नहीं लौटा है इससे परिजनों में हड़कंप मच गया है पत्नी ने उसे बहुत खोजा लेकिन पता नहीं चल सका है। गुरुवार को पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुम सुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के धूरे मऊ गांव के रहने वाले रामसनेही उम्र करीब 40 वर्ष बीते महीने की सत्ताइस अक्टूबर को मजदूरी करने जाने को कहकर घर से निकला था लेकिन जब शाम तक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी पिंकी ने उसे खोजना शुरू किया लेकिन पता नहीं चल सका है। हार कर पत्नी ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुम सुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई तो पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर गुम सुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.