Raebareli News: घरों में पानी भरने से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ग्रामीण
रायबरेली, अक्टूबर 8 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। सई नदी की बाढ़ से क्षेत्र के करीब दस गांवों में जनजीवन प्रभावित है। घरों में पानी भरने से बड़ी संख्या में ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों के सामने जंगली जानवरों और विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। सियार, लोमड़ी और लकड़बग्घे गांवों की ओर पहुंच रहे हैं। बीती रात बरचंदा गांव में सियार ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरचंदा गांव के हालात सबसे अधिक खराब हैं। बाढ़ के पानी से गांव चारों ओर से घिरा होने के कारण आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा रह गई है। ग्रामीण नाव के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.