Raebareli News: ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या
रायबरेली, सितम्बर 12 -- Raebareli News: बछरावां, संवाददाता। क्षेत्र के खैरहनी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत फल गई। डर के मारे लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। हत्या के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्याकांड में प्रेम प्रसंग की बात बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैय्या गांव का रहने वाला रमाकांत 36 वर्ष पुत्र गणेश प्रसाद अपने कुछ साथियों के साथ कार से बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे आया था ।बताते हैं कि यहां पर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने रमाकांत को लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी ।इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.