Raebareli News: गौशाला में पानी भरने से मवेशी परेशान
रायबरेली, सितम्बर 8 -- Raebareli News: सलोन। क्षेत्र की ममूनी ग्राम सभा स्थित गौशाला में बरसात का पानी भरा हुआ है। गंदगी के बीच गौवंश खड़े हैं और पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेश शुक्ला ने बताया कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो गौवंशों की मौत का सिलसिला जारी रह सकता है। बीडीओ शशि तिवारी ने बताया कि गौशाला की देखरेख होप लाइट एनजीओ द्वारा की जा रही है। गौवंशों की मौत या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर वर्ष भारी बारिश में जलमग्न हो जाती हैं गौशालाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.