Raebareli News: गैंगेस्टर मामलों के निस्तारण में करें पैरवी
रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निस्तारित, लंबित तथा नव-पंजीकृत अभियोजन प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधिनियम के तहत लंबित मामलों को शीघ्रता से प्रभावी पैरवी के माध्यम से निस्तारित कराने को कहा। डीएम ने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की सशक्त पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा समयबद्ध कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में गवाहों की समय पर उपस्थिति, साक्ष्यों का समय से प्रस्तुतिकरण एवं केस डायरी की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, क्षेत्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.