रायबरेली, अक्टूबर 15 -- गेगासो पुल पर ट्रकों की टक्कर से जाम Raebareli News: सरेनी (रायबरेली) संवाददाता। बीती रात करीब  बारह बजे  गेगासो पुल की फतेहपुर जिले की सीमा स्थित असनी पुलिस  चौकी के पास एक ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे दोनों ट्रकों के चालक साधारण रूप से जख्मी हो गए, लेकिन ट्रकों के तिरछा हो जाने से भयंकर जाम लग गया। आलम यह है कि रायबरेली के दो सडका व फतेहपुर के सात मील तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। दोनों जनपदों की पुलिस जाम खुलवाने के लिए पसीना बहा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाइड्रा नहीं पहुंचा है। एक ड्राइवर ने फोन पर बताया कि रात  बारह बजे  से वह जाम में फंसा है।  बीती रात करीब  बारह  बजे फतेहपुर जिले की असनेी चौकी के पास  गेगासो पुल पर एक  ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर ...