Raebareli News: गेंगासो का गंगा पुल खुला, लौटी रौनक
रायबरेली, जुलाई 23 -- Raebareli News: सरेनी, संवाददाता। एक साल बाद बुधवार की रात को गेंगासो का गंगा पुल भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इससे गेंगासो में रौनक लौट आई है। होटल व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। मौरंग मंडी में चहल-पहल बढ़ गई है। मां संकटा मंदिर में श्रद्धालु भी बढ़े हैं। एक साल पहले जुलाई 25 में मरम्मत के लिए गेंगासो का गंगा पुल बंद कर दिया गया था। इससे यहां का धंधा चौपट हो गया था। होटल व्यवसाईं दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते थे। मौरंग मंडी भी वीरान हो गई थी। मां संकटा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी घट गए थे, लेकिन जैसे ही बीती शाम को पुल भारी वाहनों के लिए खोला गया तो गेगासो वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- असनी गंगा पुल का पूरी क्षमता से शुरू हुआ संचालन होटल मौरंग मंडी मां संकटा मंदिर में चहल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.