रायबरेली, सितम्बर 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी ने जिले में बंद किए गए प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के मुद्दे को लेकर विभिन्न स्थानों पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहर सरकी के निकट आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से पहले प्रशासन और पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। हालांकि, बाद में सपा नेताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- बंद पड़े 55 विद्यालयों को दोबारा खोलने के लिए सपा ने उठाई आवाजकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार की श...