Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में जौनपुर निवासी युवक की मौत से कोहराम
रायबरेली, नवम्बर 17 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। जगतपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरे गंगा एक्सप्रेसवे पर बीते सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। लालगंज स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे अधिवक्ता की बाइक को इटोरा बुजुर्ग गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही ससुराल और पैतृक गांव में कोहराम मच गया। जौनपुर जिले के मछली शहर के मीरगंज थाना के जंघई निवासी राजेंद्र कुमार पाठक के 29 वर्षीय बेटे प्रवेश कुमार पाठक अधिवक्ता थे। यह भी पढ़ें- Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में जौनपुर निवासी युवक की मौत बीते सोमवार देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.