Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता आने से कार अनियंत्रित, दो घायल
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह अचानक सामने आए आवारा कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया है। वहीं, घायल युवक का उपचार सीएचसी लालगंज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कोल्हापुर निवासी कुछ लोग फोर व्हीलर से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह उनका वाहन गंगा एक्सप्रेसवे पर लालगंज कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वाहन के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन अनियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.