रायबरेली, अगस्त 24 -- Raebareli News: रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे के संचालन के साथ उसके किनारे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए रायबरेली जिले की चार तहसीलों में कुल 965.54 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की तैयारी है। अकेले ऊंचाहार तहसील में औद्योगिक गतिविधियों के लिए करीब 100 हेक्टेयर भूमि जुटाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें करीब 90 हेक्टेयर भूमि किसानों से बैनामे के जरिए उपलब्ध होने की जानकारी है। शेष भूमि जुटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद यहां उद्योग, उपकरण निर्माण, ऑटोमोबाइल से जुड़े कारोबार, परिवहन और वेयरहाउसिंग जैसे उद्योग लगाए जाएंगे। रायबरेली जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे-किनारे करीब 77.3 किलोमीटर हिस्से में औद्योगिक विकास की संभावनाएं जोरशोर से तलाशी जा ...