Raebareli News: खेत के बंटवारे को लेकर चटकीं लाठियां, दो महिलाओं समेत पांच घायल
रायबरेली, जुलाई 6 -- Raebareli News: जगतपुर (रायबरेली) संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव विसवयी मजरे चूली में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंटे चले। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जगतपुर थानाक्षेत्र के गांव विसवयी मजरे चूली में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली वाद विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। लाठियों की तड़तड़ाहट से गांव में अफरातफरी मच गई। आस-पड़ोस के लोगों ने मामले में बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां से एक युवक को प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.