Raebareli News: खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, छह घायल
रायबरेली, नवम्बर 6 -- Raebareli News: सिंहपुर संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के छोटा कोलवा मजरे पन्हौना गांव में शुक्रवार को खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर पहुंचाया। यहां पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय तिलोई रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के छोटा कोलवा गांव में खेत की मेड़ काटने को लेकर प्रथम पक्ष के देवी प्रसाद, पार्वती और विपिन तथा दूसरे पक्ष की कौशल्या, रमेश और ननका के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.