Raebareli News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, 72 साल की महिला झुलसी
रायबरेली, जुलाई 30 -- Raebareli News: ऊंचाहार (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब सात बजे 72 वर्षीय चमेली देवी पत्नी भगौती अपने घर में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 (वाहन संख्या 8670) मौके पर पहुंच गई। सिपाही जनार्दन यादव ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका।इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। तहसील से पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान खाना बना रही महिला झुलस गई। सिपाही जनार्दन यादव ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.