रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान ऊंचाहार में 179 किलो जीरा और 656 किलो मटर दाल सीज की गई। वहीं अघौरा गांव में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे खोया और पनीर के नमूने लेकर शेष खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों संजय कुमार त्रिपाठी और उदय राज मौर्य की टीम ने किशुनपुर ऊंचाहार स्थित चेतन किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां जीरा और मटर दाल के एक-एक नमूने लिए गए। गुणवत्ता की जांच के लिए 179 किलो जीरा, जिसकी कीमत 44 हजार 750 रुपये और 656 किलो मटर दाल, जिसकी कीमत 39 हजार 360 रुपये बताई गई, सीज कर खाद्य कारोबारी की सुरक्षित अभिर...