रायबरेली, सितम्बर 28 -- Raebareli News: रायबरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को शहर में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने समसपुर हलोर स्थित श्वेत धारा दुग्ध केंद्र से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं कचहरी रोड स्थित राजस्थान स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी और कीड़े मिलने पर दुकान को तत्काल बंद करा दिया गया। पवन नमकीन एंड स्वीट्स को सुधार नोटिस जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...