Raebareli News: खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा आलू लदा ट्रक, चालक की मौत, दूसरा गंभीर
रायबरेली, नवम्बर 4 -- Raebareli News: खीरों,संवाददाता।लालगंज-उन्नाव मार्ग पर खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था गांव के पास बुधवार की सुबह करीब चार बजे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से आलू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को आनन-फानन लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार तड़के आलू लदा ट्रक लालगंज-उन्नाव मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही ट्रक खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था गांव के पास पहुंचा कि सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे में ट्रक सवार दोनों लोग गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.