रायबरेली, अक्टूबर 30 -- Raebareli News: तिलोई संवाददाता। मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में दशहरा मेले के दौरान चाट खाने से बीमार हुए लोगों की हालत में अब सुधार है। हालांकि 21 मरीजों का उपचार स्वशासी मेडिकल कॉलेज में अभी भी चल रहा है। चिकित्सकों की शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का सामने आया है। चाट तैयार करने में इस्तेमाल किए गए खाद्य तेल की गुणवत्ता पर भी संदेह जताया जा रहा है। अमेठी जिले के डीएम शशांक शेखर के निर्देश पर पुलिस ने चाट का स्टॉल लगाने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तेल बेचने वाली किराने की दुकान से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Raebareli News: दूषित चाट से बीमार हुए बच्चों के मामले में अमेठी डीएम ने जांच के दिए आदेश क्षेत्र के कोटवा गांव में बीते बुधवार को...