Raebareli News: कोटवा के ऐतिहासिक दशहरा मेले में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: शिवगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के कोटवा स्थित प्रसिद्ध भैसेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले के तीसरे दिन की रामलीला में राम-रावण युद्ध और रावण वध का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। हर साल की तरह कोटवा ग्राम पंचायत की रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला का सजीव मंचन किया गया। पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि यहां सैकड़ों वर्षों से ऐतिहासिक दशहरा मेले की परम्परा चली आ रही है। भैसेश्वर महादेव मन्दिर के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। मेले में क्षेत्रीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: नवासी लीला के खजुहा की प्रख्यात 563वीं रामलीला शुरू उन्होंने बताया कि चार दिवसीय मेले में पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.