Raebareli News: कुत्तों के हमले से हिरन का बच्चा जख्मी
रायबरेली, अगस्त 12 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास आवारा कुत्तों के हमले से हिरन का एक बच्चा घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसकी जान बचाकर वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी है। क्षेत्र के हटवा गांव में मंगलवार शाम जंगल से भटकते हुए एक हिरन का बच्चा आबादी के बीच आ गया। इसे देखते ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। कुतों की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के सहदेव ने उसकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन दरोगा शरद बाजपेयी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कुत्तों के हमले में हिरण घायल यह भी पढ़ें- Hapur News: दहशत: खूंखार हुआ तेंदुआ, पहले सांड का शिकार अब किसान पर हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.