Raebareli News: कुएं में उतराता मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच शुरु
रायबरेली, अगस्त 5 -- Raebareli News: महराजगंज,संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के अन्दूपुर मजरे ताजुद्दीनपुर गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का गांव के बाहर स्थित कुएं में शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। क्षेत्र के अंदूपुर मजरे ताजुद्दीनपुर गांव की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलदुलारी पत्नी स्व. बाबादीन का शव बुधवार को गांव के बाहर स्थिति कुएं में उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव निकवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि कुएं में मिले बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.