Raebareli News: कीचड़ भरे मार्ग से स्कूली बच्चे परेशान, शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई
रायबरेली, अगस्त 9 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। डलमऊ के मुराई बाग क्षेत्र में स्थित डलमऊ पब्लिक स्कूल जाने वाला कच्चा मार्ग इन दिनों बारिश के कारण बदहाल हो गया है। मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। इस कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन नौनिहाल इस रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म भी खराब हो रही है। प्रधानाध्यापक धमेंद्र सिंह ने कई बार शासन-प्रशासन से शिकायत की गई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कच्चे मार्ग की वजह से स्थानीय लोग भी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Hathras News: साहब! बड़ी कठिन है डगर स्कूल की... उनका कहना है कि बारिश के दिनों में इस रास्ते से निकलना दूभर हो जाता है। कीचड़ के कारण वाहन भी नहीं चल पाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.