रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: लालगंज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान का बीते शुक्रवार देर रात खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतक के शरीर में मिले चोट के निशान देखकर परिजन किसान की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे बैजू गांव के रहने वाले नरपति सिंह उर्फ पुत्ता (60) सब्जी की खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह शाहपुर गांव एक किसान के खेत में किसी काम से गया हुआ था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: खेत गए युवक का दूसरे दिन नहर में मिला शव देर रात तक किसान के वापस घर ना लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो खोजबीन में...