रायबरेली, अगस्त 26 -- Raebareli News: रायबरेली। विकास भवन परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में कसेहटी मार्ग समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मुरली अग्रहरि ने कहा कि ऊंचाहार तहसीलदार के आदेश के बाद भी लेखपाल द्वारा क्षेत्रीय कृषि कार्य नहीं किया जा रहा है। विद्यावती, ऊषा देवी, रामू यादव, राजेन्द्र प्रसाद, माताचरन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...