रायबरेली, नवम्बर 6 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। सतांव ग्राम पंचायत कोन्सा के मजरा मैदा खेड़ा के रामकुमार पुत्र प्रभु व बबुरा के बाबू यादव पुत्र अंगनू के खेतों में धान की फसल की क्रॉप कटिंग करायी गयी। वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्रा को ग्राम पंचायत के प्रशासक गिरिजा शंकर उर्फ बबलू लोधी ने किसानों की समस्याओं से संबंधित एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें प्रशासक ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में किसानों की भूमि का अंश निर्धारण का कार्य ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में अंश निर्धारण नहीं हुआ है और जहां किया जा रहा है,वहां भी गलतियां सामने आ रही हैं। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने राजस्व सम्बंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासक ने यह भी शिकायत की कि लेखपाल ओम प्रकाश व...