Raebareli News: किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जल्द आंदोलन करेगी सपा
रायबरेली, नवम्बर 4 -- Raebareli News: रायबरेली प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने, बूथ कमेटियों के पुनर्गठन, किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता तथा जिले की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि बूथ कमेटियों में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। किसानों को खाद, बीज और सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पार्टी जल्द जनआंदोलन करेगी। इस दौरान नवनिर्वाचित एमएलसी कान्ति सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, सहयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.