Raebareli News: किशोरी की मौत पर अस्पताल संचालक पर केस
रायबरेली, अगस्त 30 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कस्बे के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराई गई 13 वर्षीय किशोरी का शौचालय में शव मिलने के बाद नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में मृतका की मां की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में प्राईवेट हॉस्पिटल के संचालक समेत दो लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात गांव की रहने वाली साक्षी (13) को तेज बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने बीते गुरुवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में निमोनिया पॉजिटिव आया था। शुक्रवार की सुबह किशोरी अस्पताल के शौचालय गई हुई थी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर व संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.