Raebareli News: काली माता मंदिर से लाखों का माल ले उड़े चोर, आक्रोश
रायबरेली, जुलाई 22 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शहर के अंदर स्थित एक मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर में चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के समिति की ओर से शहर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई। पुलिस ने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। शहर के अंदर सत्य नगर मोहल्ले में स्थिति काली माता मंदिर को बीते सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले व शहर के लोगों में आक्रोश फैल गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जब शहर के अंदर आबादी के बीच स्थिति मंदिर से चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.