रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: जगतपुर। थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के पास कार व बुलेट में टक्कर हो गई। इससे आशीष पुत्र अशोक कुमार, अभय पुत्र अशोक कुमार, रुद्र पुत्र अशोक कुमार निवासी बसतेपुर कोतवाली रायबरेली घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों घायलों को जिला असपताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...