रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पहंुची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा "मोना" का कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। बछरावां, हरचन्दपुर, त्रिपुला चौराहा, सारस होटल, मामा चौराहा व भदोखर में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का भब्य स्वागत किया गया।शनिवार को सुबह नौ बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत स्थल पर एकत्रित होने लगे थे। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरचन्दपुर सुरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक...