Raebareli News: कलश यात्रा में शामिल युवक सई नदी में डूबा, तलाश जारी
रायबरेली, अक्टूबर 31 -- Raebareli News: सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार से शुरु होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल युवक सिरसाघाट सई नदी पर स्नान करने के लिए नदी में उतरा कि पानी के तेज बहाव में वह डूब गया। युवक के नदी में डूबते ही मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरु कर दी। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के पूरे कोईली मजरे कोरिहर में कमल पासवान के घर पर भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से होना था। इसके लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु क्षेत्र के सिरसा घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे। इसी दौरान इसी दौरान यात्रा में शामिल गांव के रहने वाले 18 वर्षीय अंकुर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.