रायबरेली, नवम्बर 1 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। पीएनबी प्रोग्रेसिव इम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की रायबरेली मंडल की वार्षिक आमसभा रविवार को शहर के सूर्या होटल में आयोजित की गई। बैठक में मंडल में आने वाले रायबरेली, फतेहपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और बांदा जिलों की इकाइयों का गठन किया गया। आमसभा में मौजूद सदस्यों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय नेता पीआर मेहता के नेतृत्व में प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए संगठन की एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकल्प श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। बैठक को डॉ. मधुरेश सिंह, आशुतोष कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, शशिकांत गुप्ता, दिलीप चौहान और आरपी सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। यह भी प...