रायबरेली, जुलाई 2 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। करोड़ों की लागत से गंगा घाट पर बनाए गए शौचालय सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। यहां पांच घाटों पर चेंजिंग रूम, शौचालय और सीढ़ियों पर 19 करोड़ खर्च हुए थे। रखरखाव के अभाव में सारा नवनिर्माण ध्वस्त हो गया। इससे श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं। इसके लिए हाल में ही डीएम ने नगर पंचायत को व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी डलमऊ में नमामि गंगे योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्य देखरेख के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। कस्बे के पांच प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय और महिला चेंजिंग रूम आज पूरी तरह जर्जर और बदहाल हो चुके हैं। इसके चलते घाटों पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ह...