रायबरेली, सितम्बर 26 -- Raebareli News: सिंहपुर संवाददाता। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव उसरहा में चौदह वर्षीय किशोर बालक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार को ढांढस बंधाया। थाना क्षेत्र के गांव उसरहा निवासी महेश कुमार मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा के चौदह वर्षीय बेटे हार्दिक मिश्रा उर्फ देव का बीते शुक्रवार को जन्मदिन था। वह शनिवार की सुबह गांव के किनारे स्थित अपनी डेयरी पर गया था, वहीं वह इन्वर्टर के करंट की चपेट में आ गया, इससे उसकी मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार गांव स्थित पैतृक बाग में किया गया। राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के सुपुत्र कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह, ब्लाक प्रमुख तिलोई के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धर्मेश ...