Raebareli News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
रायबरेली, अगस्त 6 -- Raebareli News: डलमऊ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के तीस वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से बीते मंगलवार देर रात मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। बीते मंगलवार की देर रात एक युवक रोमित अग्रहरि (30) पुत्र स्व. अशोक कुमार अपनी दुकान का शटर उठा रहे थे। इसी दौरान शटर में प्रवाहित हो रहे उच्च प्रवाह वाले करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग रोमित को तत्काल उपचार के लिए एम्स ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने परिजनों को तोड़कर रख दिया है। करीब चार वर्ष पूर्व ही रोमित के पिता का साया परिवार के सिर से उठ गया था। इसके बाद से वह ही अपने पूरे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सहारा थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु से न केवल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.