Raebareli News: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: जायस संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने पर मरम्मत के लिए आए बिजली विभाग के लाइनमैन ने पास खड़े किशोर को बिजली का तार पकड़ा दिया। इससे वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फुरसतगंज पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पूरे उदवत लोधान मजरे सराय महेगा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार आंधी मे टूटकर गिर गया था। सूचना पर लाइनमैन ने अपने एक सहयोगी को टूटे हुए तार को जोड़ने के लिए भेजा। तार जोड़ने की तैयारी करने लगा। लाइनमैन ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.